Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कतर ने इज़रायली हमले के बाद बुलाई अरब-मुस्लिम देशों की आपात मीटिंग

short by हिमांशु श्रीवास्तव / on Thursday, 11 September, 2025
कतर ने इज़रायली हमलों के बाद राजधानी दोहा में रविवार और सोमवार को अरब-मुस्लिम देशों का आपातकालीन शिखर सम्मेलन बुलाया है। कतर न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक, इस सम्मेलन में दोहा पर किए गए इज़रायली हमले पर चर्चा की जाएगी। इज़रायल ने कतर में हमास नेतृत्व को निशाना बनाते हुए 10 बम गिराए थे जिसमें 6 लोगों की मौत हुई थी।