कतर में हिरासत में लिए गए नेवी के 8 पूर्व अफसरों की रिहाई के लिए काम कर रहे हैं: भारत
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया है कि कतर के दोहा में हिरासत में लिए गए भारतीय नेवी के 8 पूर्व अधिकारियों की जल्द रिहाई के लिए दोहा में भारतीय दूतावास काम कर रहा है। वहीं, हिरासत में लिए गए एक अधिकारी पूर्णेन्दु तिवारी की बहन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री से मदद मांगी है।


