कथित अश्लील वीडियो चैट सामने आने के बाद तमिलनाडु बीजेपी के महासचिव ने दिया इस्तीफा
एक महिला के साथ कथित अश्लील वीडियो चैट यूट्यूब पर सामने आने के बाद तमिलनाडु बीजेपी के महासचिव के.टी. राघवन ने मंगलवार को पार्टी के पद से इस्तीफा दे दिया। गौरतलब है, यह वीडियो मदन रविचंद्रन ने अपलोड किया जो पिछले साल बीजेपी में शामिल हुए थे। राघवन ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा, "सत्य की जीत होगी।"
read more at Hindustan Times


