Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कनाडा में वॉलमार्ट के वॉक-इन ओवन में मिला 19 वर्षीय सिख युवती का शव

short by अपर्णा / on Wednesday, 23 October, 2024
कनाडा में वॉलमार्ट स्टोर के बेकरी डिपार्टमेंट के वॉक-इन ओवन (बड़े आकार) में एक 19 वर्षीय सिख युवती का शव मिला है। पुलिस के अनुसार, युवती इस स्टोर में काम करती थी। बकौल रिपोर्ट्स, महिला हाल ही में भारत से कनाडा गई थी। पुलिस के मुताबिक, युवती की मौत का कारण फिलहाल पता नहीं चल सका है।
read more at PTI