Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कनाडा में हिंदू मंदिर के बाहर खालिस्तानी प्रदर्शन में शामिल हुआ पुलिसकर्मी, किया गया सस्पेंड

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Tuesday, 5 November, 2024
ब्रैम्प्टन (कनाडा) में हिंदू मंदिर के बाहर खालिस्तानी झंडा लेकर प्रदर्शन करने वाले पुलिस सार्जेंट हरिंदर सोही को निलंबित कर दिया गया है। इसी जगह खालिस्तानी अलगाववादियों ने हिंदू श्रद्धालुओं पर हमला किया था। पुलिस ने कहा, "जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती...हम आगे कोई जानकारी नहीं दे सकते।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रैम्प्टन घटना की निंदा की थी।