Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कन्नौज रेप केस में पॉक्सो कोर्ट ने पूर्व सपा नेता नवाब सिंह यादव को दी सशर्त ज़मानत

short by श्वेता भारती / on Saturday, 18 January, 2025
कन्नौज (उत्तर प्रदेश) रेप केस में आरोपी पूर्व सपा नेता नवाब सिंह यादव को एक पॉक्सो कोर्ट ने शनिवार को सशर्त ज़मानत दे दी। हालांकि, गैंगस्टर ऐक्ट के तहत दर्ज मामले में ज़मानत न मिलने के कारण यादव को फिलहाल जेल में ही रहना होगा। यादव को किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में अगस्त 2024 में गिरफ्तार किया गया था।