Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कन्हैया ने फडणवीस की पत्नी पर की विवादित टिप्पणी, कहा- वह रील बनाएंगी, हम धर्म बचाएंगे

short by श्वेता यादव / on Thursday, 14 November 2024
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस पर विवादित टिप्पणी की है। कन्हैया ने कहा, "डिप्टी सीएम की पत्नी इंस्टाग्राम पर रील बनाएंगी और हम धर्म बचाएंगे, ऐसा नहीं होगा।" इसकी बीजेपी ने कड़ी आलोचना की है। बीजेपी के प्रवक्ता शहज़ाद पूनावाला ने कहा, "आखिर ऐसी सोच से आज़ादी कब मिलेगी?"