Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कनकशन सब्सटीट्यूट के तौर पर T20I डेब्यू करने वाले पहले क्रिकेटर बने हर्षित राणा

short by चंद्रमणि झा / on Friday, 31 January 2025
भारतीय तेज़ गेंदबाज़ हर्षित राणा कनकशन सब्सटीट्यूट के तौर पर टी20I डेब्यू करने वाले पहले क्रिकेटर (आईसीसी के पूर्णकालिक सदस्य देशों में से) बन गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20I में शिवम दुबे की जगह ली जिनके हेलमेट पर भारत की पारी के आखिरी ओवर में गेंद लगी थी। हर्षित ने मैच में 4-0-33-3 के आंकड़े दर्ज किए।