कनाडा में भारतीय मूल के 24 वर्षीय सिख युवक की हुई हत्या, इस महीने की ऐसी दूसरी घटना
पुलिस ने बताया है कि कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में भारतीय मूल के सनराज सिंह नामक 24 वर्षीय सिख युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। कनाडा में इस महीने इस तरह की यह दूसरी घटना है। इससे पहले ओंटारियो प्रांत में 21 वर्षीय सिख युवती पवनप्रीत कौर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
read more at भाषा


