Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कनाडा में भारतीय वाणिज्य दूतावास के बाहर इकट्ठा हुए खालिस्तानी, भारतीयों ने लहराया तिरंगा

short by अनिल कुमार / on Sunday, 9 July, 2023
टोरंटो (कनाडा) में शनिवार को भारतीय वाणिज्य दूतावास के बाहर भारी संख्या में खालिस्तान समर्थक जमा हुए और प्रदर्शन किया। इसके विरोध में भारी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग भी तिरंगा लेकर वहां पहुंचे और भारत के समर्थन में नारे लगाए। गौरतलब है, खालिस्‍तानी चरमपंथी हरदीप सिंह निज्‍जर की हत्‍या के विरोध में खालिस्तान समर्थक प्रदर्शन कर रहे थे।