Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कनाडा में विदेशियों के मकान खरीदने पर लगी रोक 2 वर्षों के लिए बढ़ाई गई

short by शिव / on Monday, 5 February, 2024
कनाडा में आवास संकट के बीच देश में विदेशी नागरिकों द्वारा मकान खरीदे जाने पर लगी रोक को 2 वर्षों के लिए बढ़ा दिया गया है। कनाडा की उप-प्रधानमंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने बताया कि वर्तमान में लगी रोक 1 जनवरी 2025 को खत्म हो रही थी। बकौल फ्रीलैंड, विदेशियों को मकानों को संपत्ति के तौर पर नहीं देखना चाहिए।
read more at Reuters