Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कनाडाई तैराक हार्वी ने किया खुलासा- उन्हें विश्व चैंपियनशिप में रात को दिया गया था ड्रग

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Thursday, 7 July, 2022
बुडापेस्ट में हाल ही में संपन्न हुई विश्व तैराकी चैंपियनशिप की ब्रॉन्ज़ मेडलिस्ट 22-वर्षीय कनाडाई तैराक मैरी-सोफी हार्वी ने खुलासा किया है कि उन्हें टूर्नामेंट की आखिरी रात में ड्रग दिया गया था। उन्होंने लिखा, "4-6 घंटे के दौरान का...मुझे कुछ भी...याद नहीं है।" उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि उनके शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं।
read more at Instagram