कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो के विमान में आई तकनीकी खराबी, आज नहीं जाएंगे स्वदेश
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के विमान में अचानक तकनीकी खराबी आ गई जिसके कारण वह आज स्वदेश नहीं लौट पाएंगे। कनाडाई पीएम कार्यालय ने एक बयान में कहा, "तकनीकी खराबी एक रात में ठीक नहीं की जा सकती, वैकल्पिक व्यवस्था होने तक हमारा प्रतिनिधिमंडल भारत में ही रहेगा।" कनाडाई पीएम शुक्रवार को जी20 समिट के लिए भारत आए थे।
read more at हिंदुस्तान


