कन्नड़ ऐक्टर शिव राजकुमार की पत्नी गीता कांग्रेस में हुईं शामिल
कन्नड़ अभिनेता शिव राजकुमार की पत्नी गीता शिव राजकुमार शुक्रवार को कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गईं। गीता ने कहा, "कांग्रेस ऐतिहासिक पार्टी है जिसने मेरे पिता (दिवंगत एस. बंगारप्पा) को मुख्यमंत्री बनाया था।" दरअसल, कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में गीता के भाई मधु बंगारप्पा को सोराबा से उम्मीदवार बनाया है।
read more at ABP न्यूज़


