अखिलेश नहीं लड़ेंगे कन्नौज से लोकसभा चुनाव, सपा ने लालू के दामाद तेज प्रताप को दिया टिकट
सपा ने लोकसभा चुनाव-2024 में कन्नौज से दिवंगत सपा नेता मुलायम सिंह यादव के भाई रतन सिंह यादव के पोते व आरजेडी प्रमुख लालू यादव के दामाद तेज प्रताप यादव को टिकट दिया है। इससे पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव के कन्नौज से लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलें थीं। सपा ने बलिया सीट से सनातन पांडेय को टिकट दिया है।
read more at हिन्दुस्तान


