कन्हैया कुमार पर स्याही फेंकने के मामले में एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार
दिल्ली की उत्तर-पूर्वी लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार कन्हैया कुमार पर स्याही फेंकने के मामले में अजय कुमार नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के डीसीपी जॉय टिर्की ने बताया कि 17 मई को कन्हैया 'आप' के कार्यालय में एक बैठक में शामिल होने गए थे और इस दौरान उन पर स्याही फेंकी गई थी।
read more at हिन्दुस्तान


