कप्तान के तौर पर वापसी पर रवि शास्त्री के 'अनकैप्ड' प्लेयर कहने पर मुस्कुराने लगे धोनी
सीएसके-केकेआर मैच के टॉस के दौरान प्रेजेंटर रवि शास्त्री द्वारा 'अनकैप्ड' प्लेयर कहे जाने पर सीएसके के कप्तान एमएस धोनी मुस्कुराने लगे। चोट के कारण आईपीएल-2025 से बाहर हुए ऋतुराज गायकवाड़ की जगह धोनी की बतौर कप्तान वापसी हुई है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके धोनी को सीएसके ने अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर ₹4-करोड़ में रिटेन किया था।
read more at IPL


