कप्तान हरमनप्रीत सिंह और श्रीजेश ने एक-दूसरे को पहनाए अपने मेडल, तस्वीरें आईं सामने
पेरिस ओलंपिक्स में स्पेन को 2-1 से हराकर कांस्य पदक जीतने के बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने एक-दूसरे को अपने मेडल पहनाए जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। वहीं, कप्तान हरमनप्रीत ने श्रीजेश को अपने कंधे पर बैठाकर स्टेडियम का भी राउंड लगाया। गौरतलब है, यह श्रीजेश का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच था।
read more at Instagram


