Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कपड़े से चेहरा ढंककर महाकुंभ पहुंचे कोरियोग्राफर रेमो डिसूज़ा, संगम में लगाई डुबकी

short by प्रियंका वर्मा / on Sunday, 26 January 2025
कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक रेमो डिसूज़ा ने प्रयागराज (यूपी) में चल रहे महाकुंभ 2025 में डुबकी लगाई है। रेमो डिसूज़ा काले कपड़े से अपना चेहरा ढंककर महाकुंभ में पहुंचे थे और इस दौरान उन्होंने नाव की भी सवारी की जिसका एक वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। बकौल रिपोर्ट्स, रेमो अपनी पत्नी और बच्चों के साथ महाकुंभ पहुंचे थे।
read more at ABP न्यूज़