Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कपड़े नहीं बदलेंगे, आपको सोच बदलनी होगी: कैलाश विजयवर्गीय के 'शूर्पणखा' बयान पर महुआ

short by खुशी / on Friday, 14 April, 2023
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के 'लड़कियां गंदे कपड़े पहनकर शूर्पणखा लगती हैं' बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है, "हमारे कपड़े नहीं, आपकी सोच गंदी है।" उन्होंने कहा, "हम बंगाली महिलाएं हैं। हमें जो पहनना होगा, खाना होगा और जिसकी पूजा करनी होगी करेंगे। हमारे कपड़े तो नहीं बदलेंगे लेकिन आपको अपनी सोच बदलनी होगी।"