कपड़ों के लिए जल्द ही भारत का अपना साइज़ चार्ट होगा: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल
केंद्रीय कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि कपड़ों के लिए भारत के पास जल्द ही अपना स्टैंडर्ड साइज़ चार्ट होगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में राष्ट्रव्यापी सर्वे के बाद इसे केवल अंतिम रूप देना बाकी है। गोयल ने आगे कहा कि फुटवियर को लेकर भारत के अपने स्टैंडर्ड साइज़ चार्ट में अभी थोड़ी देरी होगी।
read more at PTI


