Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कपल के बच्चे का नाम 'पिए' रखने पर ब्राज़ीलियाई कोर्ट ने लगाई रोक, कहा- उड़ सकता है मज़ाक

short by तान्या झा / on Sunday, 15 September, 2024
ब्राज़ील की एक अदालत ने एक दंपति को अपने बेटे का नाम 'पिए' रखने पर रोक लगा दी है। दंपति ने बेटे का नाम 30-वर्षों तक शासन करने वाले मिस्र के पहले अश्वेत फेरो पिए के नाम पर रखा था। कोर्ट के मुताबिक, नाम के उच्चारण के कारण बच्चे को जीवनभर उपहास का सामना करना पड़ सकता है।