Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कपिल शर्मा करेंगे गुरु रंधावा के ऐल्बम 'अलोन' से अपना सिंगिंग डेब्यू

short by तान्या झा / on Monday, 30 January, 2023
कॉमेडियन-ऐक्टर कपिल शर्मा ने बताया है कि वह सिंगर गुरु रंधावा के अगले म्यूज़िक ऐल्बम 'अलोन' से अपना सिंगिंग डेब्यू करेंगे। रंधावा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा, "उत्साहित हैं, कपिल पाजी का डेब्यू सॉन्ग दुनिया को सुनाने का बेसब्री से इंतज़ार है। गाना 9-फरवरी को रिलीज़ होगा।" उनके पोस्ट पर रैपर बादशाह, क्रिकेटर सुरेश रैना ने कमेंट किया।