कपिल शर्मा ने शेयर की पंकज कपूर के साथ तस्वीर, लिखा- उनके सीरियल देखते हुए बड़ा हुआ
कॉमेडियन कपिल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अभिनेता पंकज कपूर के साथ तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा है, "उनके (पंकज) धारावाहिक और फिल्में देखते हुए बड़ा हुआ हूं।" कपिल ने उनसे मुलाकात को सम्मानजनक बताते हुए कहा, "बहुमुखी प्रतिभा वाले अभिनेता और एक महान इंसान।" दरअसल, कपूर 'जर्सी' के प्रोमोशन के लिए 'द कपिल शर्मा शो' में गए थे।
read more at Bollywood Hungama


