Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कफ सिरप के बाद अब पेट साफ करने वाली दवा में गड़बड़ी! जयपुर में शीशी में मिली झिल्लीनुमा चीज़

short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday, 8 October 2025
जयपुर के राजकीय जयपुरिया अस्पताल में पेट साफ करने वाली दवा लैक्टुलोज़ सॉल्युशन में झिल्लीनुमा पदार्थ मिलने का नया मामला सामने आया है। प्रशासन ने तुरंत दवा की सप्लाई रोक दी है और जांच के लिए दो सदस्यों की एक कमेटी बनाई है। हाल ही में कफ सिरप पीने के बाद कई बच्चों की मौत की खबर सामने आई थी।