Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कब और कैसे हुई थी कांवड़ यात्रा की शुरुआत?

short by हिमांशु श्रीवास्तव / on Saturday, 19 July, 2025
कांवड़ यात्रा को लेकर कई पौराणिक मान्यताएं हैं। एक मान्यता है कि भगवान श्रीराम ने कांवड़ उठाकर शिवलिंग का जलाभिषेक किया था। एक अन्य मान्यता है कि भगवान परशुराम ने गढ़मुक्तेश्वर से गंगाजल लाकर पुरा महादेव मंदिर (बागपत) में जलाभिषेक किया था। इसे श्रवण कुमार से भी जोड़ा जाता है जिन्होंने दृष्टिहीन माता-पिता को कांवड़ में बिठाकर तीर्थयात्रा कराई थी।