कब जारी होती है हीटवेव की चेतावनी?
मैदानी इलाकों में किसी वेदर स्टेशन का तापमान कम-से-कम 40°C, तटीय क्षेत्रों में 37°C और पहाड़ी इलाकों में 30°C तक पहुंचने पर हीटवेव की स्थिति बनती है। इसके अलावा तापमान सामान्य से कम-से-कम 4.5°C ज़्यादा होने पर हीटवेव घोषित की जाती है। वहीं, तापमान सामान्य से 6.4°C से अधिक होने पर गंभीर हीटवेव की चेतावनी जारी की जाती है।


