Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कब तक दरवाज़ा बंद रखा जाएगा?: भारत की यूएनएससी सदस्यता को लेकर जयशंकर

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Monday, 3 April, 2023
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के कुछ सदस्य नहीं चाहते हैं कि भारत भी सुरक्षा परिषद का स्थाई सदस्य बने। उन्होंने कहा, "कब तक दरवाज़ा बंद रखा जाएगा? हमारा देश दुनिया में सर्वाधिक आबादी वाला देश है। हम दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हैं। हमारी काफी अहमियत है।"