कब्ज़ाई गई ज़मीन न मिलने से निराश पाक की महिला ने की खुद को भारत भेजे जाने की मांग: रिपोर्ट
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कब्ज़ाई गई ज़मीन 35-वर्ष बाद भी नहीं मिलने से निराश शेखूपुरा निवासी शहनाज़ ने लाहौर हाईकोर्ट से उसे भारत भेजने की मांग की है। शहनाज़ ने अदालत से उनका भारतीय वीज़ा जारी करने का आदेश देने का अनुरोध किया। बकौल रिपोर्ट, इस अनुरोध पर जज ने कहा कि यह उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है।
read more at हिन्दुस्तान


