कभी असिस्टेंट के तौर पर काम नहीं किया इसलिए मुझे बेसिक शॉट मेकिंग नहीं आती: राजामौली
फिल्ममेकर एस.एस. राजामौली ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उन्हें बेसिक शॉट मेकिंग नहीं आती है क्योंकि उन्होंने किसी भी फिल्म में कभी असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम नहीं किया है। उन्होंने कहा, "जब मैंने अपनी पहली फिल्म 'स्टूडेंट नंबर 1' बनाई थी...मुझे नहीं पता था कि फिल्म बनाने में क्रेन का इस्तेमाल कैसे किया जाता है।"


