कभी उत्तरी इंग्लैंड में घूमते थे 'कार जितने बड़े' मिलीपेड्स, जीवाश्म मिलने से हुआ खुलासा
कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों द्वारा खोजे गए जीवाश्म से खुलासा हुआ है कि कभी उत्तरी इंग्लैंड में 'कार जितने बड़े' मिलीपेड्स घूमा करते थे। बकौल वैज्ञानिक, ये जीव डायनासोर युग से करीब 10 करोड़ साल पहले कार्बोनीफेरस युग में मौजूदा उत्तरी इंग्लैंड में रहते थे। जीवाश्म से खुलासा हुआ है कि यह आर्थ्रोप्ल्यूरा सर्वकालिक सबसे बड़ा ज्ञात अकशेरुकी जीव था।
read more at The Independent


