कभी दिहाड़ी मज़दूर थे विधानसभा चुनाव में नवीन पटनायक को शिकस्त देने वाले बीजेपी प्रत्याशी
ओडिशा विधानसभा चुनाव में कांटाबांजी सीट पर निवर्तमान मुख्यमंत्री व बीजेडी नेता नवीन पटनायक को हराने वाले बीजेपी प्रत्याशी लक्ष्मण बाग कभी दिहाड़ी मज़दूरी किया करते थे। बकौल रिपोर्ट्स, उन्होंने खलासी का काम भी किया लेकिन बाद में एक ट्रक खरीदने के बाद वह ट्रांसपोर्ट के कारोबार में लग गए। 2014 के चुनाव में लक्ष्मण तीसरे नंबर पर रहे थे।
read more at हिन्दुस्तान


