कभी नहीं कहा कि पीएम कौन बनेगा: 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रमुख खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को चेन्नई में डीएमके के कार्यक्रम में 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर कहा, "मैंने कभी नहीं कहा कि प्रधानमंत्री कौन होगा। हमारी इच्छा है कि हम (सभी विपक्षी दल) साथ मिलकर लड़ें।" कार्यक्रम में नैशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने खरगे से कहा था, "भूल जाइए...प्रधानमंत्री कौन बनेगा। यह जीत के बाद तय हो।"
read more at ABP न्यूज़


