कभी-कभी राजतिलक होते-होते वनवास हो जाता है: 4 बार एमपी के सीएम रह चुके शिवराज
4 बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को अपने विधानसभा क्षेत्र बुधनी में कहा, "कभी-कभी राजतिलक होते-होते वनवास भी हो जाता है लेकिन वह किसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए होता है।" उन्होंने कहा, "मैं कहीं नहीं जाऊंगा...यहीं जीऊंगा...यहीं मरूंगा।" दरअसल, बीजेपी ने एमपी में शिवराज की जगह मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया है।
read more at हिन्दुस्तान


