Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कमाल कर दिया पायलट जी: भारतीय पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी के मुरीद हुए सलमान खान

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Saturday, 3 October, 2026
अभिनेता सलमान खान ने शुक्रवार देर रात एक पोस्ट कर भारतीय पायलट स्मित मच्छार की तारीफ की। फ्लाईदुबई घटना में को-पायलट के कई वार झेलने के बावजूद लगभग 180 यात्रियों की जान बचाने वाले स्मित को लेकर सलमान ने X पर लिखा, "कमाल कर दिया पायलट जी, आपको सैल्यूट करते हैं...आपके साथ उड़ान भरना खुशी की बात होगी...वेल डन ब्रो।"