Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कमल पर विराजमान रामलला की मूर्ति पर दर्शाए गए हैं कौन-कौनसे भगवान?

short by चंद्रमणि झा / on Friday, 19 January, 2024
अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह में स्थापित रामलला की मूर्ति पर भगवान विष्णु के दशावतार (मत्स्य, कूर्म, वराह, नरसिंह, वामन, परशुराम, राम, कृष्ण, बुद्ध और कल्कि) दर्शाए गए हैं। रामलला की मूर्ति कमल पर विराजमान है और मूर्ति पर भगवान हनुमान, सूर्य देव और गरुड़ देव भी हैं। मूर्ति पर ॐ, स्वस्तिक, चक्र, गदा, शंख भी मौजूद है।
read more at Republic Bharat