Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कर्नाटक के सीएम को हाईकोर्ट से झटका, ज़मीन घोटाले में केस चलाने के खिलाफ याचिका खारिज

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Tuesday, 24 September, 2024
कर्नाटक हाईकोर्ट ने राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को झटका देते हुए मैसूरू अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एमयूडीए) से जुड़े ज़मीन घोटाले में उनके खिलाफ केस चलाने को लेकर राज्यपाल थावरचंद गहलोत की मंज़ूरी के खिलाफ याचिका खारिज कर दी है। एमयूडीए ने सिद्धारमैया की पत्नी को 14 साइट आवंटित की थीं और इस आवंटन में अनियमितताएं बरते जाने का आरोप है।
read more at ANI