कर्नाटक में आरक्षण की मांग कर रहे लिंगायत समुदाय के लोगों पर पुलिस ने भांजी लाठियां
बेलगावी (कर्नाटक) में आरक्षण की मांग को लेकर मंगलवार को प्रदर्शन कर रहे लिंगायत पंचमसाली समुदाय के लोगों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग को तोड़कर विधान सौध (विधानसभा) की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो वे विधानसभा की ओर मार्च करेंगे और उसका घेराव करेंगे।
read more at ABP न्यूज़


