कर्नाटक में गणपति शोभायात्रा के दौरान पथराव के बाद भड़की हिंसा, कई दुकानें फूंकीं
कर्नाटक के मांड्या में बुधवार शाम गणपति की शोभायात्रा के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने जुलूस पर पथराव किया और कई दुकानों में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना से नाराज़ लोगों ने तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। दक्षिण डिवीज़न आईजीपी एमबी बोरालिंगैया ने कहा कि मांड्या में निषेधाज्ञा लागू की है।
read more at Times Now नवभारत


