कर्नाटक में चिकन कबाब, मछली व शाकाहारी व्यंजनों में कृत्रिम रंग के उपयोग पर लगा बैन
कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग ने राज्य में चिकन कबाब, मछली और शाकाहारी खाद्य पदार्थों में कृत्रिम रंगों के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य के विभिन्न हिस्सों से 39 कबाब के नमूने इकट्ठा किए गए थे और जांच में 7 कबाबों में सनसेट येलो और एक में सनसेट येलो के साथ कार्मोइसिन पाया गया है।


