Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कर्नाटक में चिकन व मछली कबाब में कृत्रिम रंगों के उपयोग पर बैन क्यों लगाया गया है?

short by रघुवर झा / on Tuesday, 25 June, 2024
कर्नाटक सरकार ने वेज, चिकन और मछली कबाब में कृत्रिम रंग के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने कहा कि कृत्रिम रंग शरीर के लिए हानिकारक हैं। उन्होंने कहा कि हाल में कबाब के 39 नमूनों का परीक्षण किया गया जिनमें से 8 में हानिकारक कृत्रिम रंग (सनसेट येलो, कार्मोइसिन) मिले।