मैसूर (कर्नाटक) में 5 वर्षीय बच्चे ने चिप्स के पैकेट में निकली प्लास्टिक की गेंद को कथित तौर पर निगल लिया जिसके बाद उसकी मौत हो गई है। मुकुंद मयूर नामक बच्चे को दम घुटने की आशंका के बाद इलाज के लिए ले जाया गया था लेकिन उसकी जान बच नहीं सकी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।