Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कर्नाटक में टाटा के ₹3273 करोड़ के IT पार्क को मिली मंज़ूरी, 5500 लोगों को मिलेगी नौकरी

short by रघुवर झा / on Friday, 18 April 2025
कर्नाटक सरकार ने टाटा रियल्टी ऐंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की ओर से बेंगलुरु में ₹3,273 करोड़ की लागत से बनने वाले आईटी और आईटीईएस बिज़नेस पार्क को मंज़ूरी दे दी है। यह आईटी पार्क डोड्डानेकुंडी इंडस्ट्रियल एरिया में 25.5 एकड़ भूखंड पर विकसित किया जाएगा जिसका नाम 'टाटा इंटेलियन पार्क' होगा। इससे करीब 5,500 लोगों को नौकरी मिलने की उम्मीद है।