कर्नाटक में मराठी नहीं बोलने पर बस कंडक्टर की पिटाई, 3 आरोपी हुए गिरफ्तार
बेलगावी (कर्नाटक) में राज्य परिवहन निगम के बस कंडक्टर ने एक महिला यात्री पर मराठी में नहीं बोलने पर उसे पिटवाने का आरोप लगाया है। बकौल कंडक्टर, महिला ने उसे गाली देते हुए कहा कि उसे मराठी सीखनी चाहिए। शुक्रवार को पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट के सामने पेश किया जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
read more at हिन्दुस्तान


