Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कर्नाटक में रोज़ 9 घंटे की जगह करनी पड़ सकती है 10 घंटे की नौकरी, लाया गया प्रस्ताव

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Wednesday, 18 June, 2025
कर्नाटक सरकार ने नौकरी के अधिकतम दैनिक घंटों की संख्या 9 से बढ़ाकर 10 करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया है। प्रस्ताव के अनुसार, कर्मचारियों से रोज़ ओवरटाइम समेत अधिकतम 12 घंटों तक काम कराया जा सकेगा। श्रम संगठनों ने इस प्रस्ताव का विरोध किया है और कहा है कि यह नीति लागू हुई तो श्रमिक कर्नाटक छोड़ सकते हैं।