Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कर्नल सोफिया पर विवादित बयान देने वाले एमपी के मंत्री पर दर्ज होगी FIR, HC ने दिया आदेश

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Wednesday, 14 May, 2025
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के खिलाफ 4 घंटे में एफआईआर दर्ज किए जाने का आदेश दिया है। इससे पहले विजय शाह की उनकी अपनी पार्टी बीजेपी और विपक्षी दलों ने निंदा की थी। कांग्रेस ने उन्हें बर्खास्त किए जाने की मांग की थी।