करंट की चपेट में आने से बिहार में एसएसबी के 3 जवानों की हुई मौत, 4 अन्य की हालत गंभीर
सुपौल (बिहार) के वीरपुर में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 45वीं बटालियन के कैंप में शुक्रवार को करंट की चपेट में आने से 3 जवानों की मौत हो गई जबकि कई अन्य जवान झुलस गए। इनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। बिहार विधानसभा के स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने जवानों की मौत पर दुख जताया है।
read more at ABP न्यूज़


