Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

करण ग्रोवर के फैन्स ने मेरी कार का तोड़ा था शीशा: 'दिल मिल गए' में उनकी जगह लेने पर करण वाही

short by Shikha Tomar / on Saturday, 24 October, 2026
अभिनेता करण वाही ने सीरियल 'दिल मिल गए' में करण सिंह ग्रोवर को रिप्लेस करने पर कहा है कि शुरुआती महीने उनके लिए मुश्किल रहे। उन्होंने कहा, "लोगों ने 'तुम्हें लगता है कि...तुम उसकी जगह ले लोगे? खुद को...समझते क्या हो?' कहते हुए...बहुत ट्रोल किया।" वाही ने बताया कि ग्रोवर के फैन्स ने उनकी कार का शीशा तोड़ दिया था।
read more at Inshorts