करण जौहर से कहा था 'जल्दी उसे साइन करो': 'परिणीता' में विद्या को देखने के बाद बिग बी
'कौन बनेगा करोड़पति 16' के हालिया एपिसोड के दौरान अमिताभ बच्चन ने अभिनेत्री विद्या बालन को बताया, "पहली बार मैंने आपको फिल्म 'परिणीता' की स्क्रीनिंग के दौरान देखा था।" अमिताभ बच्चन ने विद्या को बताया, "मैंने (फिल्ममेकर) करण जौहर से कहा था कि 'जल्दी से इस लड़की को साइन कर लो, यह बड़ी कलाकार बनने वाली है'।"


