करदाताओं को आसान भाषा में भेजें नोटिस: आयकर विभाग से वित्त मंत्री सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को आयकर विभाग के एक समारोह के दौरान कहा कि करदाताओं को आसान भाषा में नोटिस भेजे जाने चाहिए जिससे उनमें डर की भावना पैदा ना हो। उन्होंने कहा, "आयकर विभाग को अधिक निष्पक्ष और मैत्रीपूर्ण व्यवहार पर ध्यान देना चाहिए।" बकौल सीतारमण, विभाग को अपनी शक्तियों का उपयोग विवेकपूर्ण तरीके से करना चाहिए।
read more at हिन्दुस्तान


